Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआकाशीय बिजली की जद में आए दो लोग, एक की मौत एक...

आकाशीय बिजली की जद में आए दो लोग, एक की मौत एक की हालत गम्भीर

जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के रोहुणा और शाहपुर लठिया गांव में दो लोगों को आकाशीय बिजली लग गई। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक कि हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार रोहुणा गांव निवासी चन्द्रमा पाण्डेय(55) अपने खेत में सोहनी कर रहे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और मौसम खराब हो गया वो रोपनी करते रहे और अचानक आकाशीय बिजली लग गई और वे खेत में ही गिर पड़े । उधर शाहपुर लठिया गांव निवासी कन्हैया लाल की पुत्री शिवानी (18) घर के पास कुछ कर रही थी। इसी बीच बारिश से बचने के लिए मढई के पास जा कर खडी हो गई। अचानक आकाशीय बिजली का झटका उसे लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों सहित आस पास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि रोहुणा गांव के आये चन्द्रमा की मौत हो गई। जबकि लठिया गांव के शिवानी का इलाज प्राथिमिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है। उसकी हालत में सुधार नहीं है। जिस कारण से उसे गाजीपुर रेफर किया जा रहा है। पुलिस को घाटना की सूचना दे दी गई है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !