Saturday, September 12, 2026
Homeघटना-दुर्घटनानई दिल्ली बरौनी स्पेशल ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत।

नई दिल्ली बरौनी स्पेशल ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत।

नई दिल्ली बरौनी स्पेशल ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत।

नंदगंज- स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसुम्हींकला गांव के सामने रेलवे लाइन पर रविवार की भोर में नई दिल्ली बरौनी स्पेशल डाउन ट्रेन से कटकर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति (46)की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जब कुसुम्हींकला गांव के लोग रेलवे ट्रैक के तरफ गए तो देखा कि एक कटा हुआ अधेड़ व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के बीचो बीच पड़ा है। देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा हो गई। नंदगंज रेलवे मास्टर द्वारा अपने लिखित मेमो में सोमवार को सुबह 07:10 बजे नंदगंज थाना को व्यक्ति के कटकर मौत होने की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की बहुत प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को पहचान हेतु उसे मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। इसके साथ ही फोटो को सोशल मीडिया के सहारे पहचान करने में जुटी रही। मृतक के शव पर नीले रंग की चेकदार लूंगी और गेरुआ रंग का गमछा पड़ा था।

इस बाबत पूूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव का चेहरा क्षतिग्रस्त हो जाने से शिनाख्त नहीं हो पा रहा है। सोशल मीडिया तथा प्रधानों के माध्यम से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !