गाज़ीपुर कारगिल योद्धा रामदुलार यादव की जयंती पर विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने दी श्रद्धांजलि।
मुहम्मदाबाद / ग़ाज़ीपुर:- कारगिल में शहीद जनपद के जांबाज वीर सपूत रामदुलार यादव का 24 वीं जयंती ग्राम करनपुरा (पडैनिया) में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने अमर शहीद वीर जवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस मौके पर गांव के गौरव वीर नौजवान अमर शहीद रामदुलार यादव की कारगिल युद्व की स्मृतियों को याद किया गया।जिस दौरान उन्होंने कहाँ कि वीर जवान जिन्होंने देश के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज मैं उनको नमन करता हूँ।
मैं शहीद के परिवार और इस गांव के विकास के लिये मैं सदैव तत्पर रहूंगा इस गांव के सीसी सड़क का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। और आगे जो भी कार्य गांव वासियों के द्वारा ज़रूरत महसूस की जाएगी मैं उसके लिये सैदव तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक विजय लाल यादव ने अपने गायकी से अमर शहीद के देश के लिए दिये योगदान को यादकर जनता में ख़ूब सुर्खियां बटोरीं।
इस मौके पर चंदा यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) अम्बिका यादव, रामअवतार शर्मा, जवाहिर यादव, रामनगीना यादव, शिवशंकर यादव,रामसूरत पहलवान, लक्ष्मण यादव(पूर्व प्रधान) प्रमोद यादव, छात्र नेता शैलेश यादव, ऐलेश यादव और परिवारिक जन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय यादव ने और अध्यक्षता केशवपुर के ग्राम प्रधान दुर्गा यादव ने किया। सुरेन्द्र यादव (मास्टर साहब) ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।

