सर्प दंश के कारण 38 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नंदगंज- स्थानीय थाना क्षेत्र के ठेहुँना ग्राम में रविवार की रात में बेड पर सोते समय नीचे लटक रहे हाथ में सर्प के काटने से संजू बिंद 38 वर्ष की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर भेज दिया।

प्राप्त सूचना के अनुसार संजू बिन्द 38 वर्ष पत्नी बबलू बिन्द रविवार की रात में घर में बेड पर सो रही थी। रात में उसका हाथ नीचे लटक रहा था। जिसमें सर्प ने काट लिया। घर वाले उसे झाड़-फूंक व दवा के लिए बेलासी मिशन पर ले गये।
वहां स्थिति गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल गाजीपुर ले गये। वहाँ पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका को 6 और 8 वर्ष के दो बच्चे है।परिजनों की सूचना पर नंदगंज पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पीएम के बाद शव का अंतिम संस्कार चोचकपुर घाट गंगा में किया गया।

