Saturday, September 12, 2026
Homeक्राइमसमझौते के दौरान हुई मारपीट में पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध...

समझौते के दौरान हुई मारपीट में पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध नामजद और 5 अज्ञात के विरूद्ध किया मुकदमा दर्ज

समझौते के दौरान हुआ बवाल कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा ।

जमानिया-: कोतवाली क्षेत्र सराय मुराद अली में समझौते के दौरान हुई मारपीट में पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध नामजद और 5 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

तहरीर के अनुसार सराय मुरादअली गांव निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार गौतम के घर गांव के कुछ लोग घर पर आये। जहां सुनील शर्मा व महेन्द्र चौहान के बीच चल रहे विवाद का समझाैता हो रहा था। जहां मौजूद महेन्द्र व रमेश ने पांच लोग अज्ञात के साथ समझौता करा रहे थे वही प्रधान प्रतिनिधि पर लाठी‚ डंडे से हमला कर दिया गया।

जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का दांत टूट गया और कपड़े आदि फट गये। मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर किसी प्रकार मामला शांत किया। जिसके बाद कोतवाली में लिखित तहरीर दी । वही प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और करीब पांच अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !