राजधानी एक्सप्रेस से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत।
नंदगंज- नंदगंज आँकुशपुर रेलवे स्टेशन रेलखण्ड पर थाना क्षेत्र के धामुपुर गांव के पास सोहराब बाबा मस्जिद के पीछे गुरुवार की रात में राजधानी एक्सप्रेस से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार धामूपुर गांव के पास सोहराब बाबा मस्जिद के पीछे ट्रेन से युवक के कटने की सूचना राजधानी एक्सप्रेस के चालक ने आंकुशपुर रेलवे स्टेशन पर दी। उसका मेमो थाने पर मिलने के बाद रात में पहुंची नंदगंज पुलिस ने रात में ही शव को ट्रैक से उठाकर पहचान कराने की कोशिश नाकाम रहने पर शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नवागन्तुक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया एवं वाट्सएप के माध्यम से मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार भेजने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी।

