Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगंगा नदी में कूदी छात्रा के शव खोंजने में तीसरे दिन भी...

गंगा नदी में कूदी छात्रा के शव खोंजने में तीसरे दिन भी एस० डी० आर० एफ० की टीम रही नाक़ाम।

गंगा नदी में कूदी छात्रा के शव खोंजने में तीसरे दिन भी एस० डी० आर० एफ० की टीम रही नाक़ाम।

ज़मानिया –  एस०डी० आर ०एफ० ( राज्य आपदा मोचन बल) के एक दर्जन से अधिक जवानों के द्वारा आज शनिवार को अभियान के दूसरे दिन भी गंगा नदी में छात्रा की तलाश के लिए अपना सर्च आपरेशन सुबह करीब दस बजे दोबारा  शुरू कर दिया ।

फ़ोटो- सब्बलपुर खुर्द जमानियां निवासी 20 वर्षीय छात्रा का शव खोजते एस०डी० आर ०एफ० ( राज्य आपदा मोचन बल) के  जवान।

टीम के द्वारा हमीद सेतु से लगायत  गौसपुर ,शेरपुर ,सेमरा आदि गाँव के सामने नदी में करीब पंद्रह किमी तक करीब छह घंटे तक थंडरिंग किया मगर पानी के तेज बहाव के चलते छात्रा का सुराग नहीं लग सका । मालूम हो कि‌ अपने सृच आपरेशन के पहले दिन भी एस डी आर एफ जे जवानों ने अपनी टीम के एस आई हफीज खान के निगरानी में नदी में 25 किमी तक करीब नौ घंटे तक अपना आपरेशन शालू चलाया मगर सफलता नहीं मिल सकी।

वहीं छात्रा के परिजन अब अपनी बेटी के जिन्दा वापस मिलने की आस छोड पूरी तरह से नजर आ रहे है, गावं में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। जबकि परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
मालूम हो कि बीते गुरूवार की शाम को‌ शालू उपाध्याय 20 वर्ष निवासी सब्बलपुर खुर्द जमानियां कोतवाली जो बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा थी उसने हमीद सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी।

इस सम्बन्ध में रजागंज चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि एसडीआरएफ के दल के द्वारा नदी में छात्रा की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा मगर अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !