जमानिया। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन दृष्टि के तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ में बैठक आहूत की गई जिसमे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ऑपरेशन दृष्टि को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्थान चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए छेत्र के प्रतिनिधियों,सभासदो,ग्रामप्रधानों को जागरूक किया गया।
वही बैठक में थाना क्षेत्र के नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर चर्चा भी की गई। इसमे पंचायत भवनों‚ विभिन्न व्यावसायिक‚ गैर व्यावसायिक संस्थानों‚ स्कूल आदि जगहो पर कैमरा लगाने को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों से अपने – अपने प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सीसी कैमरे होने से किसी भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे अपराधी बेखौफ फरार हो जाते हैं वो कैमरे की देख में रहेंगे। जिससे अपराध व अपराधियों को चिन्हित करने में पुलिस को मार्गदर्शन मिलेगा इसके तहत तहसील छेत्र के बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंप, सड़क किनारे कार्यालयों व आवास के मालिकों की मदद से निगहबानी होगी। और यह अपील की कहा की क्षेत्र में कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी को कोई समस्या है तो वह निसंकोच पुलिस को अवगत कराएं। किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि करने वाला कोई असामाजिक तत्व हो तो उसकी भी जानकारी पुलिस को दें। इस अवसर पर चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा‚ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा‚ उमराव यादव‚ पप्पू यादव‚ अशोक यादव‚ विशाल वर्मा‚ राजू यादव‚ सचिन वर्मा‚ अनिल यादव आदि प्रधान‚ सभासद साथ समस्त पुलिसकर्मियों व नगर के लोग मौजूद रहे।

