Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी के नेतृत्व में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न

जमानिया। तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विधानसभा वार मतदान स्थलों का संभाजन की प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई और सहयोग करने के लिए कहा गया।

उपजिलाधिकारी डॉक्टर हर्षिता तिवारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए मतदेय स्थलों के परिवर्तन के संबंध में आपत्ति व सुझाव मांगा। इसके साथ ही स्थलों के संबंध में अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत व सुझाव के संबंध में उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत करने की अपील की। उन्होंने जेंडर अनुपात में सुधार हेतु सभी राजनीतिक दलों से प्रयासरत करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि विधानसभा वार मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन 8 अगस्त को किया जाना है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया और निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की। इस अवसर पर ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा‚ नसीम खां‚ अनिल यादव‚ प्रमोद यादव‚ अखिलेश कुमार‚ राहुल कुमार व अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !