Saturday, September 12, 2026
Homeघटना-दुर्घटनारेलवे ट्रैक पर वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

रेलवे ट्रैक पर वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के गड़ही गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक (डाउन लाइन) पर गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़ही गांव के पास से गुजर रहे ग्रामीणों कि नजर ट्रैक डाउन लाइन पर पड़े शव पर पडी। जिस पर घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान में जुट गई। तलाशी के दौरान मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसका नाम हनुमान गुप्ता (55) निवासी बुढाडीह लिखा और सुसाइड नोट में मृतक के पुत्र मोनू गुप्ता का मोबाइल नंबर मिला। जिससे उनकी शिनाख्त हो पाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास से एक शव मिला है। जिसकी पहचान बुढाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय हनुमान गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमे मिर्तक द्वारा अपने घुटने के दर्द से असहनीय पीड़ा होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। वही नोट में परिवार के किसी भी सदस्य को दोष नही दिया गया है परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !