Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरराजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

जमानियां। हर घर तिरंगा अभियान का उत्साह अब देखा जा सकता है। वही देशवासी राष्ट्र गान के धुन पर आजादी के जश्न में नजर आएंगे इसी की एक झलक तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा पांडेय मोड़ तक की निकली रैली में देखा गया।

तथा इस दौरान आते जाते लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंग फहराने की अपील भी कि गई। शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता जायसवाल के नेतृत्व में छात्राओ द्वारा रैली निकालकर अन्य लोगों को जागरूक किया गया। और बताया गया की आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप हर घर तिरंगा और ‘तिरंगा मेरा अभिमान भी महोत्सव के तौर पर मनाया जाना है। इसी को लेकर राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के द्वारा तिरंगा यात्रा विद्यालय से पांडेय मोड़ तक निकाली गई। इस अवसर पर शिक्षको के साथ छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। जिसमें कालेज की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर अभियान के तहत सभी को अपने अपने घर पर तिरंगा फहराया जाना है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !