Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्राम चौपाल में ग्रामीणों को आपदा से बचाव की दी गई जानकारी

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को आपदा से बचाव की दी गई जानकारी

जमानियां। क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते रोगों की फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ग्राम राहत चौपाल का आयोजन किया गया ।

रोगों से बचाव तथा होने वाले नुकसान के प्रति लोगो को सचेत किया गया वही जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी के निर्देशन पर खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार की अध्यक्षता मे महली गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें आपदाओं से होने वाली जनहानियों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया । इस दौरान विभिन्न विभागों से अधिकारी व पदाधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य आपदा के समय होने वाले नुकसान को कम करना या फिर रोकना है। साथ ही भविष्य में होने वाली आपदाओं के प्रति लोगों को सचेत करना है। इसी के तहत महली गांव के लोगों को फाइलेरिया रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया। साथ ही टीकाकरण कराने के लिए भी जागरूक किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को सभी महत्वपूर्ण जानकारी देकर अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि शासन द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा, रवि रंजन व खंड विकास के कर्मी उपस्थित रहे

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !