जमानिया। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता तय करने के लिए क्षेत्रों में तैयारियों ने गति पकड़ रखी है। इस कार्यक्रम के तहत सोमवार को सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों आदि से जुड़े लोगों ने रैली निकाल कर घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान नागरिकों से किया।

उत्साहित छात्राओं ने भी हाथों में तिरंगा लेकर गगनभेदी नारे लगाकर तिरंगे के प्रति प्रेम को प्रदर्शित किया। बच्चों ने सभी से तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। और उसी कड़ी में
विकास खंड में खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार के नेतृत्व में पंचायत सहायक‚ सफाई कर्मी‚ कार्यालय कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली।

वही कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों ने रैली निकाली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कि छात्राओं ने प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में शामिल पुलिसकर्मियों ने भारत माता की जयकारा लगाते हुए नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। साथ ही सभी से अभियान को सफल बनाने की अपील की। बीडीओ यशवंत कुमार ने कहा कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा जरूर लहराएं। इस मौके पर सुभाष चंद्र पाण्डेय‚ एडीओ आईएसबी दिग्विजय सिंह‚ शिवा गुप्ता‚ संगीता‚ नेहा वर्मा‚ अपराजीता‚ दरक्षा बानो‚ श्रद्धा त्रिपाठी‚ श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।

