Sunday, September 13, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाअनियंत्री बुलेट ट्रक में घुसी चालक की हालत गंभीर

अनियंत्री बुलेट ट्रक में घुसी चालक की हालत गंभीर

ट्रक के निचे घुसी बुलेट मोटरसाइकिल 50 वर्षीय व्यक्ति घायल।

जमानियाँ / गाजीपुर-: कोतवाली क्षेत्र के कांशी राम कालोनी के पास स्टेशन बाजार-धानापुर सम्पर्क मार्ग पर ट्रक के पीछे आरही अनियंत्रित बुलेट मोटरसाइकिल गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रक के नीचे घुस गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार चन्दौली जनपद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक कांशीराम कालोनी के सामने अचानक ब्रेक मारकर रुकी उसी दौरान पीछे तेज रफ्तार से आ रही बुलेट मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे घुस गई। जिससे बाइक चालक दयाशंकर उपाध्याय (50) निवासी मुगलसराय गम्भीर रूप से घायल हो गया।

देखते ही देखते भीड़ जुट गई वही आस पास के लोगों ने बाइक चालक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और मौके पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया तथा क्षतिग्रस्त बुलेट बाइक को पुलिस चौकी ले आई। और विभागीय पुलिस कार्यवाई में जुटी ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !