Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमएक लाख नगदी सहित लाखो के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ...

एक लाख नगदी सहित लाखो के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरायमुरादअली ग्राम स्थित एलजीएन कालोनी में सोमवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी सहित आभूषण ले कर चम्पत हो गये। गृह स्वामी शिवजी पाण्डेय ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई।

 


तहरीर के अनुसार घर पर किसी भी सदस्य के न रहने के कारण मौका देखकर चोर घर के दरवाजे पर लगा ताला किसी औजार से तोड़कर घर में घुस गये तथा कमरे में मौजूद अटैची में रखा गया एक लाख रुपया तथा एक सोने की सिकड़ी व अंगुठी लेकर सारा सामान तितर-बितर कर चम्पत हो गये। गृह स्वामी शिवजी पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को किसी कार्य वश बाहर गये थे। मंगलवार की सुबह घर आने पर दरवाजा खुला देखकर मन सशंकित हो गया। जब मकान के अन्दर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था तथा अटैची में मौजूद नगदी व आभूषण गायब था। चोरों ने रात में ही चोरी कर सारा सामान लेकर गायब हो गये है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !