Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजागरूकता के अभाव में होती हैं सड़क दुर्घटनाएं

जागरूकता के अभाव में होती हैं सड़क दुर्घटनाएं

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर अखिलेश कुमार शर्मा “शास्त्री” के संयोजकत्व में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत में राजनीति विभाग के वरिष्ठतम आचार्य मदन गोपाल सिन्हा ने छात्र-छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की दुनिया में सड़क और परिवहन जीवन का एक सिद्धांत बन गया है।

हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में एक सड़क उपयोगकर्ता है। वर्तमान परिवहन प्रणाली ने दूरियों को कम कर दिया है लेकिन दूसरी ओर जीवन का जोखिम बढ़ गया है। हर साल सड़क पर लाखों लोगों की जान चली जाती है और करोड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
भारत में ही हर साल लगभग अस्सी हजार लोग सड़क पर मारे जाते हैं जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मृत्यु सर्वाधिक प्रतिशत है।ज्यादातर मामलों में दुर्घटनाएं या विभिन्नता के कारण होते हैं या सड़क उपयोगकर्ताओं की सड़क सुरक्षा जागरूकता की कमी के कारण होते हैं। इसलिए, सड़क सुरक्षा, शिक्षा, जीवित रहने के लिए अन्य आवश्यकताओं के साथ सड़क सुरक्षा की जागरूकता भी एक महत्वपूर्ण पहलू है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. लालचंद पाल एवं कार्यक्रम डॉ राकेश कुमार सिंह, सौरभ सिंह, डां.धमेन्द्र यादव ने क्रमशः छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सहायक आचार्य हिंदी अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !