Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरयादव महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष बने सुजीत कुमार यादव ।

यादव महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष बने सुजीत कुमार यादव ।

यादव महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष बने सुजीत कुमार यादव ।

नन्दगंज / गाज़ीपुर-  अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने लखनऊ में कोर कमेटी में फैसला लेकर गाजीपुर के चर्चित समाज सेवी युवा नेता सुजीत कुमार यादव को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है ।

फ़ोटो – लखनऊ में यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कप्तान सिंह यादव जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार को जिलाध्यक्ष का प्रमाणपत्र देते हुए।

यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने लखनऊ कार्यालय में विधिवत रुप से मनोनयन पत्र देकर सुजीत कुमार यादव को जिले की कमान सौपी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब युवाओं को आगे आकर समाज की सेवा करके एक अलख जगाने का कार्य करना चाहिए।

सुजीत कुमार यादव ने पद मिलने पर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृव का आभार जताते हुए कहा कि यादव समाज को एक करना ही हमारा मकसद है। यदुवंशी हमेशा से सुरबीर रहे है और नेतृत्व करना इनके खून में है। हम सबको साथ लेकर चलकर एक मुहिम चलाएंगे कि समाज का कोई भी व्यक्ति अछूता न रहे और हमारा समाज मजबूत बने।

अवकाश प्राप्त पूर्व डीआईजी बालिकरन यादव ने सुजीत कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यादव महासभा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिये समाज के जन जन तक पहुँच कर सेवा करना होगा। बुधवार को जनपद में पहुँचने पर युवा पीढ़ी सहित अनेक लोगों द्वारा यादव महासभा के मनोनीत जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव का दर्जनों जगहों पर माल्यापर्ण करके स्वागत व अभिनंदन किया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !