Friday, July 10, 2026
Homeक्राइमपुलिस मुठभेड़ में बिहार के चार अभुक्त गिरफ्तार एक को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में बिहार के चार अभुक्त गिरफ्तार एक को लगी गोली

गाजीपुर। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ के बाद बिहार के बक्सर जनपद निवासी चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक बदमाश के पुलिस मुठभेड़ मे पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया वही सूचना मिलते ही एसपी सिटी घटना स्थल पर पहुंचे और मातहतों से जानकारी लेने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

गिरफ्त में आए बदमाशों की अपराधिक इतिहास जांच की जा रही है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना भांवरकोल व स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर सक्रिय हैं। सूचना पर थाना भांवरकोल व स्वाट टीम ने अवथही मोड़ पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आते दिखे। अवथही मोड़ पर तैनात पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगे। हड़बड़ाहट में 100 मीटर आगे जाकर बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। इसके बाद बदमाश पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। भाग रहे उसके दो साथियों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। इनका एक अन्य साथी जो चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पीछे से आ रहा था वह पुलिस को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल बदमाश को पीएचसी गोडसर भेजा गया। गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान बक्सर जिले के इटाढ़ी निवासी हरेंद्र कुमार सिंह निवासी, सुनील सिंह यादव, रघु चौहान और कुकड़ा निवासी रवि रंजन रजक के तौर पर हुई। मुठभेड़ में रवि को गोली लगी है। उसके खिलाफ बक्सर और गाजीपुर जनपद के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !