शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर भू- माफियाओं के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा।
ज़मानिया- शासन के निर्देश पर भू- माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाई बदस्तूर जारी है। जिसके चलते अतिक्रमण करने वालों में चल रही कार्यवाई के चलते खौफ व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सायं काल को सुहवल थाना क्षेत्र के भिक्खिचौरा ग्राम सभा की करीब साढे तीन विश्वा जमीन पर पिछले करीब तीन दशक से गाँव के कुछ लोगों के द्वारा किए गये अतिक्रमण को एसडीएम के आदेश पर धमकी राजस्व की टीम ने उक्त जमीन की पैमाइश कर उसके चारो तरफ सरकारी पीलर लगा गाँव सभा की जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया ।
साथ ही राजस्व टीम ने लोगों को चेताया कि गाँव सभी की किसी भी जमीन पर अतिक्रमण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अगर ऐसा करने की शिकायतें मिली तो इसमें संलिप्त लोगों चाहे कोई को उसके खिलाफ विधि सम्मत कडी कार्यवाई की जायेगी।अतिक्रमण के खिलाफ चले इस कार्यवाई के दौरान लोगों की भीड लगी रही।
गावं सभा की इस जमीन पर दशको से किए गये कब्जा मुक्त कराए जाने पर लोगों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय लेखपाल लक्ष्मी यादव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व भिक्खिचौरा निवासी अंगद राम ने एसडीएम पोर्टल पर शिकायत किया था कि गाँव सभा की जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा करीन तीन दशक से अवैध तरीके से अतिक्रमण किया ।
और जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए गुहार लगाई थी।जिसके बाद एसडीएम ने जांचो परांत मामला सही पाए जाने पर इसे गंम्भीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय लेखपाल की टीम गठित कर जमीन की पैमाइश कर उसे कब्जा मुक्त कराने का सख्त निर्देश दिया था।
लेखपाल लक्ष्मी यादव ने बताया कि जिसके बाद निर्देश के क्रम में पैमाइश करा उसके चारो तरफ सरकारी पीलर लगा दिया गया है।लेखपाल ने बताया कि इस पूरे कार्यवाई की रिपोर्ट महकमें के उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।

