ज़मानिया क्षेत्र के मलसा -ढढनी तिराहे से एक अभ्युक्त तमंचा एवं कारतूस संग के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
ज़मानिया – सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा -ढढनी तिराहे से रविवार की भोर में पुलिस ने हत्या एवं लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे एक शातिर बदमाश को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक,एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किया।
इस दौरान उसका एक अन्य साथी मौके का फायदा उठा फरार हो गया। थाने लाकर उससे हुई कडी पूछताछ में उसने अपना नाम पता निखिल यादव गाँव ईजरी थाना सुहवल बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसका सम्बंधित धाराओं में चालान कर उसका मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसे गाजीपुर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।
जहां उसके उपर लगे गंम्भीर आरोपों व उसके अपराधिक इतिहास को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया। वहीं पुलिस ने उसके एक अन्य फरार साथ की तलाश में जुट गई वही थानाध्यक्ष लालता प्रसाद यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर रोकथाम के उद्देश्य से मलसा तिराहे के समीप वाहन चेकिंग कर रहें।
और उनके साथ उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव,हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव,कांस्टेबल जितेन्द्र पटेल एवं कांस्टेबल रोहित यादव के साथ जुटे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार युवक तेजी से मेदनीपुर की ओर से आता दिखा। जब पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागने की कोशिश करने लगा।
मगर उसकी घेराबंदी कर हल्की मुठभेंढ में दबोच लिया गया ।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि उसने पूछताछ में बताया कि वह एक लूट एवं हत्या की घटना को अंजाम देने जा रहा था। वही प्रभारी थानाध्यक्ष लालता प्रसाद यादव ने बताया कि दबोचा गया।
शातिर बदमाश के खिलाफ थाना में मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में कुल आठ मुकदमें पंजीकृत है। इसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी,उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले पकडा गया बदमाश आर्म्स एक्ट के मामलें में जेल से छूटा है।

