Sunday, July 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजल जीवन मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जल जीवन मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जमानिया। विकासखंड में सोमवार को राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन तथा नमामि गंगे के तहत ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जल के महत्व एवम जल की गुणवत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

सहायक विकास अधिकारी अरुण पांडे ने कहा कि अशुद्ध पेयजल की वजह से 80% बीमारियां होती है जल ही जीवन है। जीवन में शुद्ध पेयजल एवम स्वच्छता को अपने जीवन में प्राथमिकता दें जीवन की आधी से अधिक बीमारियों को अलबिदा किया जा सकता है। जल जीवन मिशन के जरिए हम सभी आने वाले कल को सुरक्षित कर रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को हम जल उपलब्ध करा सकें।जल की कमी दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अवसर पर सचिन सिंह, दिलशाद, श्याम शुक्ला, नीरज, सुनील, प्रतीक सिंह, अवनीश यादव, विशाल शुक्ला, शिवम तिवारी, सिद्ध प्रताप आदि सहित विकास खंड के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !