Tuesday, July 7, 2026
Homeक्राइमथाना नंदगंज क्षेत्र अंतर्गत हुई लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण,...

थाना नंदगंज क्षेत्र अंतर्गत हुई लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, 02 अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे,

गाजीपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा व स्वाट टीम, सर्विलांस टीम तथा थाना नंदगंज की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना नंदगज क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्ततो  को ग्राम करैला व ग्राम आकुशपुर को जाने वाला हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे से करीब 06.05  बजे सुबह मे  गिरफ्तार किया गया ।

गीरफ्तार अभियुक्त सत्यम बिंद पुत्र संजय बिंद , राहुल बिंद पुत्र अशोक बिंद जिनके  कब्जे से  घटना मे प्रयुक्त ,01 अदद चाकू, व  लूट की धनराशि 2500 रुपए, व घटना मे प्रयुक्त अदद मो0सा0 UP61AX1631 बरामद किया गया तथा थानान्तर्गत दि0 21.05.2023 की रात को लूटी गयी 01  मोटरसाइकिल UP61AR1401 को भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री रामाश्रय राय,सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 श्री सुनील कुमार तिवारी ,व0उ0नि0 श्री देवेन्द्र बहादुर ,म0उ0नि0 सुश्री पल्लवी सिंह , मुख्य आरक्षी विनय सिंह यादव ,(एस0ओ0जी0), मुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह यादव (एस0ओ0जी0),आरक्षी प्रमोद सरोज (एस0ओ0जी0),आरक्षी राकेश सोनकर (एस0ओ0जी0)मुख्य आरक्षी धर्मदेव चौहान
,आरक्षी आकाश शुक्ला थाना ,आरक्षी संजीव कुमार थाना नन्दगंज गाजीपुर

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !