Tuesday, July 7, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया भगीरथपुर गाँव में आग लगने से एक ही परिवार की चार...

ज़मानिया भगीरथपुर गाँव में आग लगने से एक ही परिवार की चार झोपडियां और घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख।

ज़मानिया भगीरथपुर गाँव में आग लगने से एक ही परिवार की चार झोपडियां और घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख।

ज़मानिया- स्थानीय थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गाँव में आज बुधवार की सुबह करीब साढे आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से एक ही परिवार की चार आवासीय झोपडियां एवं उसमें रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में पिडित परिवार को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।जिसके चलते पूरा पिडित परिवारिक गर्मी के इस भीषण धूप में पूरी तरह से खुले आसमान के नीचे आ गया है।आग लगने की सूचना पर पिडित बीरबल यादव तत्काल जो खेत में काम कर रहा था, मौके पर पहुंच गया,मगर अपने आखों के सामने जलते हुए आशियाने को देखने के सिवा कुछ नहीं कर सका।

इस घटना के बाद पिडित परिवार का रो रोकर बुरा हाल था।आग की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को दी गयी वही सूचना के कुछ देर बाद ही मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंच ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाने में जुट गया।

बड़ी मशक्कत के करीब दो घंटे बाद साढे दस बजे सुबह किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक घर गृहस्थी का पूरा समान ,कपडा, महत्वपूर्ण कागजात, चारपाई, खाद्यान्न, जानवरों का चारा आदि अन्य सामान सब आग की भेंट चढ कर राख हो चुका था, वही ग्रामीणों ने इस अगलगी की सूचना राजस्व कर्मियों को दे दिया।

वही पीड़ित बीरबल यादव ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ खेत में काम करने गया था तभी उसे सूचना मिली कि उसके चारों आवासीय झोपड़ियों में‌ आग की लपटे उठ रही है। बताया कि आग कैसे लगी नहीं मालूम हो सका संयोग रहा कि हवा का दबाव काफी कम था अन्यथा नुकसान बडा होता।

आग लगने की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव मौके पर पहुंच पिडित परिवार को ठाठंस बधाया एवं हर संम्भव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस सम्बन्ध में लेखपाल अमित राय ने बताया कि अगलगी का सर्वे कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को‌ प्रेषित कर दिया गया है, जल्द ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराया जायेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !