ज़मानिया के ताडीघाट रेलवे स्टेशन के समीप झाडी में 50 वर्षीय अधेड का शव मिलने से मचा हड़कम्प।
ज़ामनिया / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित ताडीघाट रेलवे स्टेशन के समीप झाडी में सोमवार की सुबह एक 50 वर्षीय अधेड का शव मिलने से हडकंम्प मच गया। घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी।

वही सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीणों मौके पर पहुंच गये। शव मिलने की सूचना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो प्रशासन में हडकंम्प मच गया। आननफानन में मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मय भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये।
काफी देर बाद उसकी पहचान राजेश कुमार कश्यप 50 वर्ष निवासी पीरनगर कोतवाली के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी,शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना के तुरंत बाद वाहन से परिजन घटनास्थल पर रोते विलखते हुए पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।मौके पर पहुंची मृतक की छोटी बहन मीना देवी से पुलिस उसके मृतक भाई के बारे में पूछताछ शुरू कर दिया।
बहन ने बताया कि उसके तीन भाईयों में मृतक राजेश कश्यप 50 वर्ष सबसे बडे थे।वह ताडीघाट स्थित एक इंटरकालेज में मृतक आश्रित पर चपरासी के पद पर कार्यरत थे। पुलिस को बहन ने बताया कि वह नौकरी के चलते ताडीघाट ही रहते थे। उनकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के टेढी बाजार निवासी सुनिता से हुई थी।
उनके एक भी लडके नहीं है। वहीं लोगों में इस तरह से अचानक मौत को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।मृतक की बहन ने बताया कि वह इस सुनसान जगह किन परिस्थितियों में पहुंचे उसे नहीं मालूम,वहीं बहन ने पुलिस को बताया कि मृतक उसके भाई का उनकी पत्नी संग काफी दिनों पहले ही रिस्ता खत्म हो चुका है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है।उसकी मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

