बिहार के कैमुर जिले स्थित ताराचंडी मन्दिर दर्शन पूजन के लिए जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय सुहवल थाना क्षेत्र के मुरतपुरवां निवासी एक युवक जो अपने पत्नी को बीते रविवार को बाइक से कैमुर जिले स्थित ताराचंडी मन्दिर दर्शन पूजन के लिए जा रहा था कि इसी दौरान मन्दिर पहुंचने से पहले ही कुछ ही दूरी पर पिछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को धक्का मार दिया।
ट्रक के धक्का लगने से दोनों मय बाइक गम्भीर रूप से जख्मी हो बीच सडक पर गिर पडे।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड इकठ्ठा हो गई। खुद को पकडे जाने की डर से चालक मय ट्रक तेजी से भागने लगा।
लोगों ने उसका पिछा किया मगर वह कुछ जाते ही आखों से ओझल हो गया।हादसे की सूचना पर मौके पर कैमुर पुलिस घटना स्थल पहुंची,वहीं ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल पति पत्नी को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।साथ ही हादसे की सूचना घायल बाइक सवार के परिजनों को दी।
जिसके बाद परिजन आननफानन में अस्पताल पहुंचे जहाँ इलाज के दौरान घायल पत्नी कविता देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पति का प्राथमिक उपचार के बाद छोड दिया ।मौत की सूचना गाँव पर होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके तुरंत बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृत विवाहिता के शव लेकर गाँव आने के तुरंत बाद गंगा किनारे मेदनीपुर स्थित शमशान घाट पर उसका अंतिम दाहसंस्कार कर दिया।
घायल पति कपिलदेव कुश्वाहा ने बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व दिलदारनगर क्षेत्र के फुल्ली गाँव की कविता देवी से हुई थी,बताया कि पत्नी के कहने पर वह आज अपनी ससुराल से बाइक लेकर बिहार स्थित ताराचंडी मन्दिर दर्शनपूजन करने लेकर जा रहा था।
बताया कि मन्दिर से कुछ कदम ही दूरी पर वह अभी था कि पिछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के धक्का लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई,जबकि वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों के द्वारा कोई सूचना नहीं मिली है,सूचना मिलने पर विधिसम्मत कार्यवाई की जायेगी।

