Sunday, July 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसंत मेरी स्कूल जमानिया के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम रहा अव्वल

संत मेरी स्कूल जमानिया के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम रहा अव्वल

  1. जमानियां। नगर स्थित संत मेरी स्कूल के छात्र छात्राओं का हाईस्कूल एवं इंटर का परीक्षा परिणाम बहुत ही अच्छा रहा।जानकारी के अनुसार काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन में विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत था।

 

 

विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मिनी फिलिप ने बताया कि हाईस्कूल में हर्षित वर्मा को 97.6%‚ दुर्गेश कुमार शर्मा को 97%‚ युवराज सिंह को 96.2%‚ निपुण कुमार सिंह 96%‚ सकलैन दानिश 95.6%‚ अंशज दुबे 95%‚ आशुतोष उपाध्याय 94.8%‚ आदित्य सिंह यादव 94.6%‚ मान्या जायसवाल 94.4%‚ शशांक यादव एवं मानसी सिंह 94% सहित विद्यालय के करीब 18 बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए है। इन बच्चों में बहुत कम अंक का फासला रहा। उन्होंने यहभी बताया कि कक्षा 12 वीं विज्ञान वर्ग में प्रभात सिंह 92.60%‚ श्रेया सिंह मौर्य 92.40%‚ स्वाति गुप्ता को 92% अंक प्राप्त हुए है। कक्षा 12 वीं वाणिज्य वर्ग में जयश्री गुप्ता को 88.80%‚ अनुष्का साहनी एवं श्रुति सिंह को 86.40%‚ रिशिका सिंह को 82.60% अंक प्राप्त हुए है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र–छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और बच्चों के साथ साथ उनके माता-पिता को भी शुभकामनाएं दी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !