गाजीपुर– माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जनपद के शीर्ष दस विद्यार्थियों ने जिले में स्थान अर्जित कर, क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम रोशन किया वही जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित करते हुए , उनका उत्साह वर्धन किया ।

व माध्यमिक शिक्षा परिषद उ. प्र. द्वारा परीक्षाफल घोषित किया गया । जिसमें जनपद के हाईस्कूल में पांच एवं इण्टर में तीन परीक्षार्थियों ने प्रदेश में टाप-10 में स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम उज्जवल किया । साथ ही जनपद में हाईस्कूल का प्रतिशत 91.45 तथा इण्टरमीडिएट में 71.04 प्रतिशत रहा। उक्त क्रम में प्रदेश स्तर पर एवं जनपद स्तर पर प्रथम 10 रैंक में स्थान प्राप्त करने वाले ( 14 हाईस्कूल एवं 14 इण्टरमीडिएट ) छात्र/छात्राओं, एवं उनके प्रधानाचार्य/एवं अभिभावकगण को सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा राईफल क्लब सभागार में, प्रशिस्त पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। जिसमें प्रदेश में छठवा स्थान पाने वाली हाई स्कूल की छात्रा खुशी जायसवाल (97.17 प्रतिशत) एच.एस.इण्टर कालेज देवकली, सातवां स्थान आंचल तिवारी 97.00 प्रतिशत पंडित मदनमोहन मालवीय इण्टर कालेज सिखड़ी, आठवान स्थान प्रियान्शु शर्मा 96.83 प्रतिशत विन्देश्वरी उत्तर माध्यमिक विद्यालय टड़वा मुहम्मदाबाद, नौवा स्थान पर स्मृति विश्वकर्मा 96.67 प्रतिशत आदर्श बौद्व इण्टर कालेज छावनी लाईन गाजीपुर तथा दसवां स्थान श्रेया प्रजापति 96.50 प्रतिशत सी.पी.आई. उत्तर माध्यमिक विद्यालय बिजौरा द्वारा प्राप्त किया गया था।

