Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमिट्टी खनन पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का दो टूक

मिट्टी खनन पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का दो टूक

ब्यूरो चीफ/ रतन कुमार श्रीवास्तव

 

गाजीपुर प्रतिदिन मिट्टी खनन की शिकायत प्राप्त हो रही है। शासन द्वारा मिट्टी की रायल्टी शुन्य कर दी गयी है। जन साधारण/किसानों को मिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विभागीय पोर्टल upminemitra.in पर स्वयं पंजीयन कराकर आनलाईन प्रमाण पत्र प्राप्त कर मिट्टी का खनन/परिवहन किया जा सकता है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया ईट भट्ठा स्वामियों द्वारा विभागीय पोर्टल upmines.upsdc.gov.in पर पंजीयन कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर मिट्टी/पलोथन का खनन/परिवहन किया जा सकता है। अतः जन साधारण/किसान को सूचित किया जाता है कि साधारण मिट्टी के खनन/परिवहन हेतु उपरोक्त व्यवस्था के अनुसार अनुमति प्राप्त करने का कष्ट करें।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !