भारत विकास परिषद मौनी बाबा शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का दायित्व ग्रहण व अधिष्ठापन समारोह का हुआ आयोजन।
नन्दगंज / गाज़ीपुर – भारत विकास परिषद मौनी बाबा नन्दगंज शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का रविवार की देर शाम दायित्व ग्रहण व अधिष्ठापन समारोह का आयोजन राधिका पैलेस नन्दगंज में समपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा के सामने भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन व मुख्य वक्ता ब्रह्मानंद पेशवानी तथा मुख्यअतिथि डा० गजाधर शर्मा ‘ ने दीप जलाकर किया। वनदेमातरम गीत गायन के बाद इस भव्य समारोह में सर्वसम्मत से भाविप मौनीबाबा नंदगंज के नवगठित शाखा का अध्यक्ष पद हेतु सुजीत कुमार के नाम की घोषणा हुई ।
इस गरिमामय दायित्व पद की शपथ प्रान्तीय अध्यक्ष प्रवीन पटेल ने दिलवायी। इसके बाद नंदगंज शाखा के सचिव पद के लिए प्रवीण कुमार ( पंकज ) कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण सिंह (लव ) और महिला सयोंजिका कुमकुम श्रीवास्तवा को संयुक्त महासचिव प्रमोद राम त्रिपाठी ने शपथ दिलाया। तत्पश्चात कुल 51 सदस्यों तथा अपने कार्यसमिति को नवनियुक्त अध्यक्ष सुजीत कुमार ने शपथ दिलाया।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता ब्रहम्हानंद पेशवानी ने अपने उद्धबोधन में बताया कि भारत विकास परिषद देश की सबसे बड़ी समाजसेवी संघठन है।उन्होंने कहा की ये गर्व की बात है कि आज भरत विकास परिषद में ग्रामीण क्षेत्र के छोटे छोटे बाजारों में भी समाज सेवी लोग आगे आकर बढ़ चढ़कर सेवा भाव के लिये हिस्सा ले रहे है। इसका जीता जागता उदाहरण मौनीबाबा- नंदगंज की शाखा है।
समारोह के मुख्य अतिथि डा. गजाधर शर्मा गंगेश ने बोले कि भारत विकास परिषद से जुड़ना एक नेक और महान काम है। इस संगठन में व्यक्तित्व का भी निर्माण होता है । इसके माध्यम से भारत के कोने कोने से जुड़ने का एक अवसर प्राप्त होता है। इस मौके पर उन्होंने एक स्वरचित परिषद सम्बन्धी एक गीत सुनाकर आयोजको से कहा कि यदि गीत अच्छा व सार्थक हो तो अपने हर कार्यक्रम में गाया जाय।
जिसे राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। प्रान्तीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल ने अपने उद्धबोधन में कहा कि गाजीपुर में दूसरी शाखा का खुलना ये दर्शाता है कि प्रदेश में सबसे अग्रिणी भूमिका में समाजसेवी लोग गाजीपुर में है। जो गाजीपुर के विकास में अहम भूमिका निभा रहे है।
गाजीपुर के समाज सेवी व भारत विकास परिषद के प्रान्तीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ने अपने गृह जिला में पधारने पर प्रान्तीय व नेशनल टीम के सभी पदाधिकारियों का गाजीपुर की जनता के तरफ से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि ग़ाज़ीपुर की भारत विकास परिषद की दोनों शाखा दिन रात समाज के लोगो के बीच रहकर समाज मे हर तपके के लोगो के पास पहुँचकर समाज मे एक सुधारक बनकर अपना योगदान कर रही है ।
उन्होंने मौनी बाबा नन्दगंज के शाखा के अध्यक्ष सुजीत कुमार को एक कर्मठ , ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि ये पहले से ही अपने कोटा ग्लोबल स्कूल , बाघी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपना पूरा योगदान देते आये है और अब भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों के साथ मिलकर गांव और बाजार में अलख जगाकर समाजसेवी के रूप में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर कार्य्रकम में गरिमामयी उपस्थिति क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव प्रमोद राम त्रिपाठी, प्रहलाद जायसवाल, पूर्व प्रधान जमुना बिंद सन्तोष जायसवाल , केदार नाथ सिंह , नारायण जायसवाल बबलू सेठ, , सन्तोष सिंह, श्लोक यादव, अनन्त यादव, श्रीमती सरोज यादव, शिव चर्चा की संयोजिका किरण त्रिपाठी , राजनाथ गुप्ता , बुलबुल सिंह , सुमिरन यादव, गौरव सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र यादव , गुडडू सिंह , पुनीत त्रिपाठी, आलोक चौबे , शिव कुमार वर्मा , निर्मला जायसवाल, अनिल जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल ,गुरुचरण विश्वकर्मा ,अवदेश खरवार ,प्रधान राजेश राम आदि के साथ काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन डा. शीला शर्मा ने किया।

