आयरलैंड के लिमरेक में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी तीरंदाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में ज़ामनिया के लाल का हुआ चयन।
जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के लोकवा टोकवां निवासी एवं होनहार तीरंदाज रोहित कुमार का चयन आयरलैंड के लिमरेक में 3 से 9 जुलाई तक होने वाले वर्ल्ड यूथ आर्चरी तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है।
इस चयन की जानकारी परिजनों सहित खेल प्रेमियों एवं अन्य ग्रामीणों को होते ही खुशी की लहर दौड पडी,लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला इस खुशी का जमकर जश्न मनाया,एवं होनहार तीरंदाज के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
वर्ल्ड यूथ आर्चरी तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए खुद के भारतीय टीम में चयन होने पर बातचीत में रोहित कुमार ने बताया कि यह उसके लिए ऐतिहासिक क्षण है,अपने इस चयन का श्रेय उसने कोच के उचित मार्गनिर्देशन,माता पिता के आशिर्वाद के साथ ही दोस्तों के सहयोग को दिया।
बातचीत में रोहित कुमार ने कहा कि यह उसके लिए बडे सौभाग्य की बात है कि उसका चयन भारतीय टीम में किया गया है,बताया कि वह आयरलैंड में होने वाले चैम्पियनशिप में अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने लिए पूरा जोर लगा दूंगा।
प्रारंभिक कोच सतीश दुबे ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत स्थित साई सेंटर में आयोजित छह दिवसीय चयन प्रतियोगिता आयोजित थी,जिसमे देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी आए थे, रिकर्व स्पर्धा में जूनियर कैटेगरी में रोहित के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उसका चयन भारतीय टीम किया गया।
कोच ने कहा कि रोहित कुमार ने खुद का सपना साकार करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर रौशन किया है।उन्होनें बताया कि वर्तमान में रोहित खेलो इंडिया स्कीम के तहत झारखंड के बिरसा मुंडा एकेडमी में अभ्यासरत है। वह कक्षा ग्यारह का वर्तमान में छात्र भी है।
प्रारंभिक कोच सतीश दुबे ने बताया कि जमानियां की धरती से इसके पहले सतीश दुबे,अविनाश ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया चुके है। कोच ने बताया कि रोहित अपने तीन भाई बहनों में सबसे बडा है,उसके पिता राजस्व विभाग में नौकरी करते है।
स्वागत करने वालो में जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ,कमल किशोर,मुनेंद्र ,अजय,अनिल ,चंद्र प्रकाश,रोहित ,प्रमोद, संदीप, शुभम,खुशी, अंजली ,विकास,आशुतोष आदि मौजूद रहे ।

