ज़मानिया नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रतिक्रिया के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए 15 व सदस्य पद के लिए 40 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।
ज़ामनिया / गाज़ीपुर- उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनाव का ऐलान के बाद मंगलवार को ज़ामनिया तहसील परिसर में नामंकन पत्र के लिए दावेदारों की कतार लगी हुई थी।
वही ज़मानिया नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रतिक्रिया के पहले दिन तहसील जमानिया मे नामांकन पत्र की खरीदने के लिए दावेदारों की काफी भीड़ रही वही प्रथम दिन नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए 15 व सदस्य पद के लिए 40 नामांकन पत्रों की निर्देशित विक्री की गई।
वहीं जिले में 8 निकायों में 3 नगर पालिका और 5 नगर पंचायत हैं। वहीं पास के ही क्षेत्र दिलदारनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु 24 व सदस्य पद हेतु 22 नामांकन पत्र खरीदे गए। 4 मई को निकाय चुनाव की शुरुआत हो जाएगी, जो सिर्फ दो चरणों में होगी। पहले चरण में 4 मई को वोटिंग होगी।
जबकि 11 मई को दूसरे चरण का मतदान होगा। हर फेज में 9 मंडलों में चुनाव होगा। वहीं वोटों की गिनती 13 मई को होगी। चुनाव के दौरान 4.27 करोड़ वोटर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।
वही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में 4 मई को चुनाव होंगे। जबकि दूसरे चरण में मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में 11 मई को वोट डाले जाएंगे. दोनों ही चरणों में 13 मई को काउंटिंग होगी।

