गाज़ीपुर क्षेत्र में सत्यदेव लॉ कालेज की हुई स्थापना।
गाज़ीपुर – स्थानीय क्षेत्र में सत्यदेव ला कालेज की स्थापना को लेकर बुद्धवार को निर्माण की आधारशिला की नींव रखी गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ वेदपाठी ब्राह्मण द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ तहसीलदार सदर अभिषेक कुमार के कर कमलों द्वारा नवग्रह पूजन व भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात आरती, हवन के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज के सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह , एमडी प्रोफेसर सानंद सिंह सत्य, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, कॉलेज के निदेशक अमित रघुवंशी , प्राचार्य डॉक्टर राम चंद्र दुबे जी समाजसेवी सत्येंद्र सिंह , प्राध्यापक एवं कर्मचारीयो की उपस्थिति बनी रही। समापन के बाद सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया गया।

