सुहवल के ढढनी- नगसर मार्ग पर हादसे के दौरान युवक की मौत।
सुहवल / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढढनी- नगसर मार्ग पर माधोपुर गाँव के समीप बीते बुधवार की देर रात्रि को बाइक से अपनी ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार जितेन्द्र राम उम्र करीब 33 वर्ष निवासी देवा बैरनपुर कोतवाली जमानियां की सडक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया जबकि मृतक के पास मिले आधार के जरिए इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गयी
घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक बाईक सवार जो अकेले जा रहा था,वह अभी माधोपुर के समीप पहुंचा ही था कि उसके पहिए के नीचे गिट्टी पडने से वह असंतुलित होकर गिर पडा। जिसके चलते उसके सर में चोट लगने से वह गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया खून से लथपथ वह बीच मार्ग पर ही दर्द से कराह रहा था
इसी दौरान वही गुजर रहे राहगीरों की नजर पडी तो लोगों के शोर पर अगल बगल के लोग पहुंच उसे मार्ग से एक तरफ हटाने के साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी ,सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बागिश बिक्रम सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गये। तत्काल घायल को अस्पताल ले जाया गया।

जहाँ चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद से ही पत्नी लालसा देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था,जबकि गाँव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ था।मृतक के पिता अमर नाथ ने बताया कि वह अपने तीन भाईयों में सबसे बडा था,वह बुधवार को सूरत से प्राइवेट नौकरी से छुट्टी लेकर होली का पर्व मनाने गाँव आया।
जहाँ से वह अपने ससुराल महना अपनी पत्नी लालसा को लेने अकेले बाईक से जा रहा था।पिता ने बताया कि उसकी मां मीना देवी ने उसे मना किया था कि आज थके हुए सूरत से आए हो आराम कर लो अगले दिन सुबह जाकर पत्नी को ले आना मगर वह बातों को अनसुना कर रात को ही बाइक से ससुराल के लिए चल पडा।इस संम्बध में थानाध्यक्ष बागिश बिक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है।

