ज़मानिया तहसील में उपजिलाधिकारी भारत भार्गव द्वारा बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई गयी शपथ।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के तहसील परिसर में स्थित सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत भार्गव व विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी जमानिया विधि भूषण मौर्य व नायब तहसीलदार जमानिया ने भी न्याय के कार्यों को पारदर्शी बनाने तथा पीड़ितों को न्याय प्रदान करने पर बल दिया। जिस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने बार और बेंच से गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाने की पद्धति को प्रबल तरीके से अपनाने और गरीब की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहने का आहवान किया।
इस अवसर पर उपस्थित नवनिर्वाचित पदाधिकारी एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट गोरखनाथ सचिव अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगी सिंह यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता आदि अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

