ज़मानिया रामलीला मैदान में अज्ञात बृद्ध की मिली लाश।
जमानिया /गाजीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में एक वृद्ध की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। वही लोंगो ने इस घटना की जानकारी जमानिया कोतवाली पुलिस को की गयी।
वही वृद्ध व्यक्ति के मृत होने की सूचना पुलिस मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए ज़िला चिकित्सालय भेज दिया गया। वहीं बताया गया कि मृतक कई दिनों से जमानिया क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास प्रतिदिन असहाय अवस्था में पड़ा रहता था उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था।
इस बाबत पूछें जाने पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में वृद्ध की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच लग रही है। आसपास के लोगों द्वारा यह पता चला कि वह वृद्ध व्यक्ति 1:30 बजे तक जीवित अवस्था में रामलीला मैदान में सोया हुआ था।
बता दें कि घटना सोमवार दोपहर 2:00 बजे की है जब वृद्ध व्यक्ति के मृत होने की सूचना पुलिस मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

