प्रयागराज में हुई अधिवक्ता और सुरक्षाकर्मी की हत्या के विरोध में जमानिया तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।
जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार बार एसोसिएशन के अगुवाई में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रयागराज में हुई अधिवक्ता श्री कृष्ण कुमारपाल उर्फ उमेश पाल की निर्मम हत्या जो कि दिनदहाड़े हत्या किये जाने को लेकर उपजिलाधिकारी जमानिया से सम्बोधित पत्रक सौपा गया।

जिस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहां कि दिनदहाड़े इस तरह हत्या की घटना विगत काफी दिनों से लगातार आ रही है । अधिवक्ताओं की निर्मम हत्या माफियाओं द्वारा कराई जा रही है ,और प्रशासन मुक दर्शक बनकर देख रही है, अपराधियों के विरुद्ध कोई कठोर और प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रही है, जिससे अपराधियों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं।
जिससे प्रदेश के अधिवक्ताओं को प्रतिदिन न्यायालय आने-जाने में असुरक्षा बनी रहती है व उनको न्यायिक प्रक्रिया में अपना सहयोग प्रदान करने में लगातार कठिनाई और परिवार की चिंता बनी रहती है। प्रयागराज के अधिवक्ता श्रीकृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश पाल और उनके सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दी गयी। उक्त घटना से केवल प्रशासन / पुलिस की लापरवाही दृष्टिगत हो रही है अधिवक्ताओं और आम जन के बीच शासन की छवि भी धूमिल हो रही है।
जिससे प्रदेश के अधिवक्ताओं को प्रतिदिन न्यायालय आने-जाने में असुरक्षा की भावना बनी रहती है व उन्हें न्यायिक कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने में लगातार स्वय परिवार की चिन्ता रहती है। प्रदेश में जघन्य हत्या के शिकार अधिवक्ताओं के परिवार की सुरक्षा मुहैया कराते हुए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व उनके परिवार को कम से कम रूपये 20 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध करायी जाये।
जिस दौरान गोरखनाथ सिंह,उदयनारायण सिंह, अशोक कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, मु0 ईमरान, काज़ी शकील, कमलकांत राय, फैसल होदा, घनश्याम कुमार, सुनील कुमार, दिग्विज आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

