Friday, June 26, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसैदपुर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोप में एक अभ्युक्त...

सैदपुर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोप में एक अभ्युक्त गिरप्तार।

सैदपुर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोप में एक अभ्युक्त गिरप्तार।

सैदपुर / गाजीपुर – अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही में बुद्धवार को नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के आरोप में एक अभ्युक्त को गिरफ्तार कर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।कोतवाली सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत आरोपी युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के सम्बन्ध में मुखबिर की सूचना के आधार पर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नियाज सिद्धकी पुत्र एजाज सिद्धकी निवासी भीतरी मोहल्ला महतवाना थाना सैदपुर को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 41/2023 धारा- 363,366 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी।

वही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ़ महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक  शिवप्रताप वर्मा ,उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दुबे, का0 सुनील पाल , हे0का0 यशवन्त सिंह, का0 बच्चेलाल, म0का0 प्रिया भारती आदि लोग सम्मिलित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !