Friday, June 26, 2026
Homeराजनीतीजमानियां तहसील सभागर में बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल सम्पन्न जीत दर्ज...

जमानियां तहसील सभागर में बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल सम्पन्न जीत दर्ज तीसरी बार अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह।

जमानियां तहसील सभागर में बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल सम्पन्न जीत दर्ज तीसरी बार अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह। 

जमानियां ⁄ गाजीपुर– स्थानीय तहसील सभागर में बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर एक बार फिर गोरखनाथ सिंह ने जीत दर्ज किया।

फ़ोटो- जमानियां तहसील सभागर में बार एसोसिएशन का चुनाव में विजय प्राप्त करनेें के बाद प्रशन्न मुद्रा में बधिवक्तागणं की फोटों। 

वही सचिव पद पर अशोक कुमार सिंह‚ उपाध्यक्ष पद पर बजरंगी सिंह यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को हराकर जीत दर्ज किया। विजेता अधिवक्ताओं का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में गोरख नाथ सिंह को 79 व उनके निकटतम विपक्षी जय प्रकाश राम को 56 प्राप्त हुए।

सचिव पद के लिए अशोक कुमार सिंह को 76 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामजी राम को 59 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद पर बजरंगी सिंह यादव को 77 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राम रतन जायसवाल को 58 मत मिले। वही कोषाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता को 83 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बृजेश कुमार सिंह को 52 मत मिले। वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर फैसल होदा व मुनेश सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के दो पदों पर रवि प्रकाश सिंह व घनश्याम सिंह‚ सहसचिव पुस्तकालय संजय सिंह व आजाद खां‚ सहसचिव सूचना पद पर बृजेश ओझा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह यादव ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहुंगा। इस मौके पर ज्ञान सागर श्रीवास्तव‚ अरुण कुमार सिंह‚ कपिलदेव सिंह‚ पंकज तिवारी‚ राजेश उपाध्याय‚ अनिल उपाध्याय‚ प्रमोद पाण्डेय‚ आनंद कुमार‚ प्रेम शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !