Friday, June 26, 2026
Homeसम्मानसुहवल के ग्राम बडौरा के सीआरपीएफ 197 बटालियन में तैनात जवान की...

सुहवल के ग्राम बडौरा के सीआरपीएफ 197 बटालियन में तैनात जवान की मौत‚ सम्मान के साथ दी गयी श्रद्धांजलि।

सुहवल के ग्राम बडौरा के सीआरपीएफ 197 बटालियन में तैनात जवान की मौत‚ सम्मान के साथ दी गयी श्रद्धांजलि।

सुहवल ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र के ग्राम बडौरा के सीआरपीएफ 197 बटालियन में तैनात जवान की मौत हो गयी जिनका पार्थिव शरीर आज बुधवार की सुबह झारखंड के चाईबासा से सडक मार्ग से होते हुए सीआरपीएफ के वाहन में पैतृक आवास बडौरा पहुंचते ही कोहराम मच गया।

फ़ोटो- सुहवल के ग्राम बडौरा के सीआरपीएफ 197 बटालियन में तैनात जवान की मौत के बाद  सलामी देतें केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के जवान।

जानकारी के अनुसार‚ केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल में हवलदार के पद पर 197 बटालियन में तैनात रमेश यादव का मालूम हो कि बीते दो दिनों पूर्व सीआरपीएफ के हवलदार रमेश यादव अपने ड्यूटी पर तैनात थे, इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द होने लगा जिस कारण काफी परेशान होनें कारणजमीन पर गिर पडे।

वहीं जवानाें ने आननफानन में उनके अन्य साथियों ने तत्काल कमांड अस्पताल ले गये जहाँ उनका इलाज के दौरान मौत हो गयी थी इसकी सूचना गाँव पर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान का पार्थिव शरीर गाँव पहुंचते ही पत्नी रेखा देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।

जवान का पार्थिव शरीर गाँव पहुंचने की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों की उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।उनकी अंतिम यात्रा गाँव से मेदिनीपुर स्थित श्मशान घाट पर पहुंची जिसमें शामिल सैकडों लोग रमेश यादव अमर रहे आदि गगनभेदी नारे लगा रगे थे वहीं जवान का अंतिम दाहस्स्कार मेदिनीपुर स्थित श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि उनके बडे पुत्र रजनीकांत के देते ही सबकी आखें नम हो गई।

साथ आए जवानों ने सशस्त्र सलामी के साथ ही हवा में फायरिंग कर जवान को अंतिम विदाई दी। जिस दौरान सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट राकेश रंजन राय, इंस्पेक्टर प्रवीन्द्र प्रसाद, सहित अन्य जवानों व थाने के पुलिस सहित गणमान्य लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मृत जवान अपने चार भाईयो में सबसे छोटा था मृत जवान के तीन पुत्र रजनीकांत ,दीपक व रजनीश है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान दीपक सिंह, गौतम यादव,बडौरा प्रधान शशिकांत यादव,नथुनी यादव,प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव,उपनिरीक्षक रामबाबू,उपनिरीक्षक राकेश दूबे आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !