जमानियां के हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने प्राचार्य पदभार ग्रहण करनें पर अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की हुई पूजा आराधन।
जमानियां ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुद्धवार को महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपप्रबंधक रविंदर नाथ यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदी विभाग प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने प्राचार्य पदभार ग्रहण किया।

जिस दौरान प्राचार्य प्रो.शरद कुमार की अधिवर्षिता की आयु के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर्वविद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा आराधना आचार्य गोवर्धन पांडेय द्वारा कराया गया। समस्त प्राध्यापकों ने प्रोफेसर शरद कुमार के यशस्वी कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के यादगार पलों को बड़ी ही शिद्दत से याद किया।
पद ग्रहण करने के पश्चात प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय को प्रबंध समिति का भरपूर सहयोग प्राप्त है।आज हमारे यहां दर्जन भर नए प्राध्यापकों ने कार्यभार संभाला है और नए पुराने सभी शिक्षकों के सहयोग से महाविद्यालय को जिले और प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया किया जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि किसी भी शिक्षण संस्था की रीढ़ वहां की युवा पीढी़ होती है।युवा शक्ति से ही यह निर्धारित होता है कि हमारा समाज,हमारा राष्ट्र किस दिशा की ओर जायेगा।
उन्होंने सभी शिक्षकों एंव शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का आह्वान किया कि यह महाविद्यालय हमारे परिवार की भांति है। हम यहाँ अपने कर्तव्यों का जितनी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं उसी प्रकार का समाज बनाते हैं।जिस प्रकार किसी भी परिवार को आगे बढ़ने में परिवार के सभी सदस्यों की सक्रियता आवश्यक होती है उसी प्रकार महाविद्यालय को विकास की चरम स्थिति तक पहुंचाने में हमें एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की आवश्यकता है।उन्होंने सभी प्राध्यापकों से सहयोग,समर्पण और समर्थन की अपील की। वहीं अपने वक्तव्य में प्रो.शरद कुमार ने सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कार्यकाल के दौरान सहयोग करते रहने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त की संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो.विमला देवी, राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.मदन गोपाल सिंहा,रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के आइ क्यू ए सी प्रभारी प्रो.अरुण कुमार,इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह भूगोल विभागाध्यक्ष राम लखन यादव मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ उर्वशी दत्ता भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसरगण डॉ अंगद प्रसाद तिवारी डॉ लालचंद पाल बिपिन कुमार डॉ अमित कुमार डॉ संजय कुमार राय,निलेश कुमार,सौरभ सिंह,डा नीतू सिंह डॉ धर्मेंद्र यादव सत्य प्रकाश सिंह डॉ अमित कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह कमलेश प्रसाद कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के उपप्रबंधक रविन्द्र नाथ यादव ने तथा संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक तिवारी ने किया।

