सुहवल ढढनी मार्ग पर दो मोटरसाइकिल सवार लोगो आमने-सामने की भिड़ंत में युवक ज़ख्मी।
सुहवल- स्थानीय थाना क्षेत्र के सुहवल ढढनी मार्ग पर रमवल गाँव के समीप आज बृहस्पतिवार मोटरसाइकिल सवारों की आमने सामने जबरदस्त भिडंत हो गयी। जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप,जितेन्द्र निवासी सुहवल जबकि
दीपू,सोनू निवासी रमवल सभी चारों की उम्र करीब 20 से 25 के बीच रही गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को होते ही अफरातफरी मच गयी। मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने तुरंत निजी साधन से घायलों को निजी चिकित्सक के यहाँ ले गये,जहाँ हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने गाजीपुर रेफर कर दिया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सुहवल निवासी बाईक सवार दो युवक रमवल की ओर जा रहे थे,कि इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाईक सवारों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। जिसके चलते दोनों बाईक सवार छिटकर दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद खून से लथपथ घायलों को मार्ग से हटाया गया इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से जाम जैसे स्थिति उत्पन्न हो गयी
लोगों ने बताया कि इसके बाद हादसे की सूचना की सूचना एम्बुलेंस को की गयी इधर हादसे के बाद मौके सूचना मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गये,एवं एम्बुलेंस के आने से पहले ही अपने निजी वाहन से घायलों को पहले निजी चिकित्सक के यहाँ ले गये। जहाँ हालत गम्भीर देख सभी चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया,इसके तुरंत बाद परिजन घायलों वाहन से जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
इस संम्बध में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

