ज़ामनिया प्रयागराज के एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में आयोजित प्रदेशीय राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर प्रतिभागियों नें गाजीपुर जिले का बढ़ाया मान।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– नगर स्थित द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के तीरंदाजों द्वारा वाराणसी मण्डल का प्रतिनिधित्व करते हुए 66वी प्रदेशीय राज्य स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर अपनें जिले गाजीपुर को नाम राेशन किया है।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज के एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में दिनांक ५ से ७ जनवरी तक आयेजित प्रदेशीय राज्य स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का तीरंदाजी टीम की तरफ सें प्रतिभाग लेते हुए जमानिया स्थित द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के सब जुनियर इंडियन राउंड इवेंट में संजय कुमार ने गोल्ड मेडल‚ जूनियर कंपाउंड इवेंट में अरमान कुरेसी ने भी गोल्ड मेडल और विकास ने ब्रॉन्ज मेडल‚ और वही जूनियर इंडियन राउंड में निशांत सिंह ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल साथ ही सीनियर इंडियन राउंड में अरुण पाल ने सिल्वर मेडल ‚वही अंजली कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल पर विजय प्राप्त कर अपनें प्राप्त कर अपनें जिले गाजीपुर के को नाम राेशन किया हैं।
साथ ही स्टेट स्कूल रिकर्व टीम में राकेश का चयनव सफलता पर द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के मुख्य कोच सतीश दुबे (अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज वा कोच) ने बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही बताया कि यह समस्त श्रेय खिलाड़ियों की सफलता उनकी परिश्रम का परिणाम है।
सतीश दुबे ने बताया की निशांत सिंह,अरुण पाल,अरमान कुरैशी,संजय कुमार,राकेश कुमार, अंजली कुमारी,सभी खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर पुरे द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के तरफ से सभी खिलाड़ी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। इस सफलता को लेकर द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के सचिव नंदू दुबे द्वारा शुभकामनाएं दिया।

