जमानियाॅ विश्व धर्म ध्वज दिवस पदयात्रा निकालकर लोंगाें दिया गया विश्व शांति का संदेश।
दिलदारनगर ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र के स्थित बुद्ध विहार दिलदार नगर गांव में विश्व धर्म ध्वज दिवस पदयात्रा के निकालकर लोंगाें का विश्व शांति का दिया गया संदेश। कार्यक्रम का शुभारम श्रीलंका से आए हुए मुख्य अतिथि डा० भदन्त डी० रेवत थेरो द्वारा भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया ।
विश्व धर्म ध्वज दिवस पदयात्रा में भन्ते सध्दर्म किर्ति वैन डा० भदन्त डी० रेवत थेरो जी द्वारा तथा दिलदारनगर क्षेत्र में विश्व शांति का संदेश दिया गया । अतिथियों व वक्ताओं द्वारा गौतम बुद्ध के विचारों तथा समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए अपने अपने विचारों को जनता के समक्ष रखा। कार्यक्रम में आए हुए कलाकारों तथा कवियों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जिस दौरान विशिष्ट अतिथि उमाशंकर कुशवाहा ,सरोज कुशवाहा ,पूर्व उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा ,संतोष कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जमानिया ,धनंजय कुशवाहा व बिरहा गायक ओमप्रकाश दीवाना कन्हैया कुशवाहा, गंगा बिशन सिंह, शसिम कुमार, विजय कुशवाहा ,सच्चिदानंद मौर्य, अश्वनी कुमार ,अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

