विकास खण्ड भदौरा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी तहसील सेवराई को लोगो ने सौपा पत्रक।
भदौरा/ गाजीपुर- विकास खण्ड भदौरा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका जायसवाल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी तहसील सेवराई को पत्रक सौपा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास खण्ड भदौरा क्षेत्र पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में ग्राम सभा भदौरा में , विषय- सफाई कर्मों अलाव, च विजली के पोल पर लाइट की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी तहसील सेवराई को पत्रक प्रदान करते हुए ग्राम सभा मे व्याप्त समस्याओं के निराकरण करने की माँग की गयी।
वही शोभनाथ जायसवाल, अख़्तर खा, संजय कुमार, हेमराज राम, अज़गर अली, विनोद जायसवाल, अरविंद, राजीव कुमार, अमित मौर्य, अजीत कुशवाहा, कविता कुमारी, अम्बिका, अनिता, जय सिंह, तारा देवी, शारदा देवी, अतुल कुमार, इमरान खा, हैदर खा आदि लोगो कहाँ कि ठण्डी के मौसम में अभी तक कही भलाव नहीं जलाया जा रहा है और सफाई कर्मी का भी कोई व्यवस्था नहीं है और नाही बिजली के पोल पर वही बिजली लाइट का थी व्यवस्था नहीं है।
वही सफाईकर्मियों के अभाव के कारण सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है इससे लोगो को संक्रमित विमारियों का ख़तरा बना रहता ही और हमारी इन समस्याओं का निराकरण किया जाना अति आवश्यक है। नहीं तो हम लोग अपनी समस्याओ को लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायत की जायेगी।

