Sunday, June 21, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर अखिल...

नन्दगंज में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में विचार गोष्ठी सम्पन्न।

नन्दगंज में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में विचार गोष्ठी सम्पन्न।

नंदगंज / गाजीपुर – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवकली ब्लाक इकाई के तत्वाधान में बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर नंदगंज में विजय प्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर माल्यापर्ण एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गयी।सर्वप्रथम कायस्थ महासभा के उपस्थित सदस्यों ने शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने सार्वजनिक जीवन में नैतिकता एवं ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लिया । गोष्ठी में ब्लाक इकाई के संरक्षक डा. संजय कुमार श्रीवास्तव ने लालबहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा शास्त्री जी महान देशभक्त थे।

उनके अंदर राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी । वह स्वाधीनता आंदोलन के अग्रणी सेनानी थे । जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी हमेशा धर्मनिरपेक्षता के विचार को बढ़ावा देते थे। उनका पूरा जीवन अनुशासन और सादगी के भरा रहा।प्रधानमंत्री के रूप में उनका 18 महीने का कार्यकाल गीता के 18 अध्यायों की तरह पूरी तरह से पाक -साफ रहा।

ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्रीजी सच्चे देशभक्त और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले नेता थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया।शास्त्रीजी अपने विनम्र स्वभाव और सादगी भरे जीवन के कारण देश के सबसे प्रिय नेता के रूप में आज भी याद किए जाते हैं। संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्रीजी के मन में किसानों और जवानों के प्रति विशेष श्रंद्धा थी। शास्त्रीजी ने ही किसानों के सम्मान में जय जवान, जय किसान का नारा दिया था।

विचारगोष्ठी में ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश प्रमोद श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, डा. राजेश श्रीवास्तव, विनोद, चमनलाल, विशाल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहें। संचालन ब्लाकमंत्री त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !