चोरी दो पहिया पल्सर मोटरसाईकिल‚ एक तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ दो शातिर बदमाशों को सुहवल पुलिस नें किया गिरफ्तार।
सुहवल ⁄ गाजीपुर– स्थानीय थाना पुलिस ने आज भोर में करीब ढाई बजे ताडीघाट रेलवे क्रासिंग के समीप वाहन चेकिंग के दौरान लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे दो शातिर बदमाशों को एक चोरी की पल्सर बाईक समेत तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ धर दबोचा।

थाने लाकर उनसे कडी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान करने के साथ ही दोनों का मेडिकल मुआयना कराने के बाद उन्हें सक्षम न्यायालय में पेश किया,जहा उनके आरोपों की गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने दोनों को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारा भेंज दिया।
प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक राम बाबू अपने हमराही वसीम अकरम,रोहित व जितेन्द्र के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान गरूआमकसूदपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे,कि इसी दौरान मलसा की ओर से एक तेज रफ्तार बाईक आती दिखी ,उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम ने बाईक रोकने का ईशारा किया तो सवार उसकी रफ्तार तेज कर गाजीपुर की ओर भागने लगे,शक होते ही उपनि रामबाबू अपनी पुलिस टीम के साथ वाहन से पिछा शुरू कर दिया।इसी दौरा कडी घेराबंदी कर बाईक सवारों को ताडीघाट रेलवे क्रासिंग के समीप घेर लिया।
अपने को प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खुद को घिरा देख सवार बाईक छोड भागने लगे ,मगर पुलिस ने दौडाकर दोनों को दबोच लिया ।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर बाईक के कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सके,जिसके बाद कडी पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता क्रमशः दीपक यादव निवासी अंधारीपुर व सूरज सिंह कुश्वाहा निवासी ढढनी भानमल राय थाना सुहवल बताया,तलाशी लेने पर सूरज के पास से तमंचा 315 बोर का व एक जिन्दा कारतूस बरामद मिला।
पुलिस ने बताया कि कडी पूछताछ में दोनों ने बताया कि व पहली बार लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि व हाईस्कूल की पढाई के बाद नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे थे।

