सुहवल क्षेंत्र अर्न्तगत पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के ताडीघाट रेलवे स्टेशन को बंद करने की तैयारी की भनक लगते विभाग के प्रति कीे जमकर नारेंबाजी।
सुहवल ⁄ गाजीपुर– पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के द्वारा अतिप्राचीन ताडीघाट रेलवे स्टेशन को बंद करने की तैयारी की भनक लगते ही आज आक्रोशित दर्जनों गाँव के सैकडों ग्रामीणों, दुकानदारों व टैम्पू संचालकों ने रेलवे के इस निर्णय के विरोध में ताडीघाट रेलवे स्टेशन पहुंच वहाँ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे कि अफरातफरी मच गयी।

मौके पर पहुंचे उप स्टेशन प्रबंधक सुजित कुमार ने नारेबाजी कर रहे लोगों शान्त कराने का प्रयास किया मगर लोग नारेबाजी करते रहे,काफी मान मन्नौवल के बाद लोग शान्त हुए। प्रदर्शनकारियों ने रेल प्रबंधक को सम्बोधित एक ज्ञापन उप स्टेशन प्रबंधक सुजित कुमार को सौंपा, चेताया कि स्टेशन को विभाग के द्वारा बंद करने की किसी कोशिश को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
वहीं उप स्टेशन प्रबंधक ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दिए गये ज्ञापन को महकमें के आलाधिकारियों तक पहुंचा दिया जायेगा।तब जाकर प्रदर्शनकारी शान्त हुए और मांगो के पूरा न होने पर रेल चक्काजाम से लेकर विशाल धरनाप्रदर्शन की चेतावनी दी।इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधान दीपक सिंह ने कहा कि यह स्टेशन जिले के अतिप्राचीन स्टेशनों में शुमार है।जिसका निर्माण 1880 में किया गया।
इस स्टेशन के जरिए सैकडो दुकानदार, टैम्पो संचालकों के परिवार की आजीविका चलती है,इसे बंद कर दिए जाने से इन सभी के समक्ष बेरोजगारी व आर्थिक संकट खडा हो जायेगा।वहीं सुखवीर सिंह ने कहा कि स्टेशन को बंद किए जाने की किसी भी कोशिश का पुरजोर तरीके से विरोध होगा,कहा कि ट्रेन से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होने के साथ ही सैकडों लोगों की आजीविका इसी स्टेशन से चलती है।
मालूम हो कि सोनवल में नये रेलवे स्टेशन के चालू होते ही महकमा इस ताडीघाट स्टेशन को हमेशा के लिए बंद करने की योजना बना रहा है।लोगों ने बताया कि इस स्टेशन पर महान संत स्वामी विवेकानन्द लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्र नाथ टैगोर तक प्रवास कर चुके है। इस अवसर पर मान सिंह,गोलू,अनिल,रमेश,धर्मेन्द्र, रमेश ,यशवीर,विजेन्द्र आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। ताडीघाट स्टेशन के उप प्रबंधक सुजित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा दिए गये पत्रक को आलाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।

