Monday, June 22, 2026
Homeखेल-कूदडेढगावां स्थित श्रीकृष्ण इंटरकालेज ब्लाक स्तरीय स्कूलीय जूनियर कब्बडी प्रतियोगिता का फाइनल...

डेढगावां स्थित श्रीकृष्ण इंटरकालेज ब्लाक स्तरीय स्कूलीय जूनियर कब्बडी प्रतियोगिता का फाइनल मैच का हुआ आयोजन।

डेढगावां स्थित श्रीकृष्ण इंटरकालेज ब्लाक स्तरीय स्कूलीय जूनियर कब्बडी प्रतियोगिता का फाइनल मैच का हुआ आयोजन।

सुहवल- डेढगावां स्थित श्रीकृष्ण इंटरकालेज के परिसर
में आज सोमवार को‌ ब्लाक स्तरीय स्कूलीय जूनियर कब्बडी प्रतियोगिता का फाइनल मैच का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंम्भ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रेवतीपुर ब्लाक के अध्यक्ष एकल संघ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने फीताकाटकर व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।खेले गये इस फाइनल मुकाबलें में मेजबान डेढगावां ने मेहमान पकडी को रोमांचकारी मुकाबलें में 36- 27 से पराजित कर मुकाबला जीत लिया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि विहिप के जिलाध्यक्ष ओंमकार नाथ राय ने विजेता व उपविजेता टीमों को‌ पुरस्कृत किया। मेजबान डेढगावां के उदयभान यादव को मैन आफ द सीरिज जबकि मेहमान पकडी के शैलेन्द्र को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। मेजबान टीम के फाइनल मुकाबला जीतते ही क्षेत्र के लोगों व खिलाडियों ने एक दूसरे को‌ मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर अखिलेश राय ,पवन,अजीत,अरविन्द आदि मौजूद रहे।मुकाबलें में निर्णायक व्यायाम शिक्षक लालबहादुर यादव, उद्घोषक हरिलाल एवं स्कोरर की भूमिका नंदकिशोर ‌ने निभाई।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !