Monday, June 22, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुहवल जल निकासी की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को सौपा पत्रक।

सुहवल जल निकासी की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को सौपा पत्रक।

सुहवल जल निकासी की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को सौपा पत्रक।

सुहवल- रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गाँव के पश्चिम तरफ दशको पहले जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने समस्या का निदान होता न देख लोगों ने उपजिलाधिकारी सेवराई  इसके निदान के लिए एक शिवायती पत्र सौंप जल्द समस्या का समाधान न करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

फ़ोटो- जल निकासी की समस्या के मामलें की गंम्भीरता को देखते हुए सेवराईं एसडीएम राजेश प्रसाद व इकठ्ठा लोगों की भीड़।

मामलें की गंम्भीरता को देखते हुए सेवराईं एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया आज सोमवार को रेवतीपुर खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राणा के साथ मौके पर पहुंच, इस समस्या स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने दो दिन के अंदर नाले की जेसीबी से सफाई करने का सख्त निर्देश दिया ,ताकि जलजमाव से ग्रामीणों को निदान मिल सके।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि नवली गाँव के पश्चिम तरफ करीब दस साल पहले पानी के निकासी के लिए लाखों की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था,मगर इसके साफ सफाई न होने से व कुछ लोगों के द्वारा इसे कूडा आदि डालकर पाट दिए जाने से नाले का पानी गाँव के प्रमुख रास्ते सहित यहाँ स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में बराबर लगा रहने से लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारियों का सामना करना पडता है।

लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में तो स्थिति दयनीय हो जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो लोग सडक पर उतरने को विवश होगें।

इस संम्बध में सेवराईं एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि जलनिकासी की समस्या को लेकर नाले की सफाई का निर्देश दिया गया है ,जल्द ही इसका निदान हो जायेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !