Monday, June 22, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126वें ...

गाज़ीपुर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126वें  जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि।

गाज़ीपुर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126वें  जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि।

गाज़ीपुर- सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजस के परिसर में एमडी डॉक्टर सानंद सिंह के सानिध्य में “सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल” के प्रांगण में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126वें  जन्मदिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

फ़ोटो- गाज़ीपुर- सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126वें  जन्मदिवस पर चित्र पर माल्यार्पण करते प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी।

जिस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी द्वारा माल्यार्पण कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य महोदय ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। जिससे छात्रों को नेताजी के बारे में और भी अधिक जानने का अवसर प्राप्त हुआ ।

उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जो सपना देखा था उसके अग्रवाहक विद्यालय के यही बच्चे हैं। सुभाष चंद्र बोस के जीवन को कठिनाइयों से स्वतंत्र भारत की सफलता की ओर के सफर को बताते हुए उनके द्वारा दिए गए वचनों को याद किया तथा “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” नारे के साथ अपनी वाणी को विराम दिया।

इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय,, डायरेक्टर श्री अमित रघुवंशी, उप प्रधानाचार्य श्री आवेश कुमार एवं समस्त शिक्षक गण तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !